Betul Crime News: थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने अड़ीबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

Betul Crime News: Betul Kotwali police have arrested an individual accused of extortion; the suspect had been absconding since the incident.

Betul Crime News :  बैतूल कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को फरियादी रमेश बामने पिता मोहन लाल बामने, जाति मेहरा, उम्र 60 साल, निवासी माता मंदिर के पास ग्राम सोनाघाटी ने रिपोर्ट किया कि आरोपी सुमित उईके एवं राहुल उईके ने सायकल का धक्का लगने की बात पर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देकर अड़ीबाजी कर रुपये माँगे व मारपीट कर चोट पहुँचाई व जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट  धारा 296(B), 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम को फरियादी की निशादेही पर आरोपी की तलाश पतारसी हेतु रवाना किया गया था। दिनांक 14.09.26 को आरोपी सुमित उईके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का आरोपी राहुल उईके घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस टीम के द्वारा 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी राहुल उईके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपने साथी सुमित उईके के साथ जुर्म किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी राहुल उईके पिता पूरन उईके, उम्र 20 साल, निवासी भारत भारती जामठी, थाना कोतवाली, जिला बैतूल  को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका
 निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि चित्रा कुमरे, सउनि अजय अजनेरिया, प्र.आर. 94 अभिजीत खलतकर, प्र.आर. 430 चन्द्रपाल सरयाम, आर. क्र. 474 राहुल शर्मा, आर. क्र. 607 सूर्यकांत बरखाने की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button