Betul News : ट्रेन से कटी महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी जीआरपी

Betul News: Woman dies after being run over by a train; suicide suspected; GRP investigating.

Betul News : बैतूल सदर क्षेत्र में एक महिला ट्रेन से कट गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जीआरपी ने आत्महत्या की आशंका जताई है। जीआरपी बैतूल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को सदर क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर महिला की कटने से मौत हो गई। महिला की शिनाख्त शांता पति रमेश पाटिल (40) निवासी भीम नगर बडोरा के रूप में हुई है।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जीआरपी ने प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों से पूछताछ करने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। बताया जा रहा है कि मृतिका एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बुधवार को मृतिका जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button