Betul News : सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारी, थमाए नोटिस

Betul News: CMHO inspects Community Health Centre; staff found absent, notices issued.

Betul News : बैतूल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने 13 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ीसांवलीगढ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी चिकित्सक तनिषा महाले एवं डॉ मनीषा वर्मा दोनों अनुपस्थित पाये गये, जिन्हें अनुपस्थिति दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियेे। संस्था में गंभीर मरीजों के लिए ओपीडी, आईपीडी चालू रखने, पदस्थ बंध पत्र चिकित्सकों को सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये।
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को स्टाफ नर्स करूणा माकोडे़ को कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सामान्य मरीजों को अनावश्यक रूप से जिला चिकित्सालय रैफर किया जाता है तो संबंधित चिकित्सक/स्टाफ के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

संस्था में ओपीडी की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश देते हुये कहा कि प्रतिदिन कम से कम 100 ओपीडी कराई जाए। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से समुदाय में प्रचार-प्रसार कर मरीजों को संस्था तक लाया जाये। संस्था में 24X 7 उपलब्ध सेवाओं का विवरण बोर्ड संस्था के मुख्य द्वार पर लगाने के निर्देश दिये, जिसमें सीएमएचओ एवं बीएमओ का मो.नं. डिसप्ले किया जाये। समस्त स्टाफ को मुख्यालय पर रहकर स्वास्थ्य सेवाऐं देने के सख्त निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button