Betul News : धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, दो लोगों से पूछताछ, हिन्दू सेना की शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस

Betul News: Uproar over religious conversion; two individuals questioned; complaint filed by Hindu Sena; police arrived at the scene.

Betul News :  बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र सदर में रविवार को धर्मांतरण किए जाने को लेकर बवाल मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि सदर के एक स्कूल में दो लोगों द्वारा एक सैकड़ां से अधिक लोगों को धर्मांतरण करवाया जा रहा था। सूचना पर हिन्दू सेना मौके पर पहुंची जहां प्रार्थना सभा हो रही थी और उसमें कई लोग शामिल थे। धर्मांतरण की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए और धर्मांतरण का विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलते रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को समझाईश दी और कार्रवाई का भरोसा दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि धर्मांतरण का आरोप लगाया है। इस मामले की संबंधितों से पूछताछ की जा रही है। धर्मांतरण करते पाए गए तो संंबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने इस मामले की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। हिन्दू सेना के दीपक मालवीय ने बताया कि कुछ मिशनरी से जुड़े कुछ लोग भोलीभाली जनता को लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे है। अगर से इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हिन्दू सेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button