Betul Crime News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Major police action; accused arrested with a country-made pistol and two live cartridges.

Betul Crime News :  त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने तथा जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांगा निवासी झाडु पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बांगा, थाना बोरदेही अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मोरखा रोड ग्राम बांगा क्षेत्र में पहुंचकर उक्त संदेही को रोका गया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से जप्त सामग्री

01 देशी पिस्टल
02 जिंदा कारतूस जप्त किया है।
अनुमानित कीमत ₹17,000/- है।

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक 414 नीरज शेडे, आरक्षक 609 भगवानदास जावरे, आरक्षक शशिकांत आरसे एवं आरक्षक चालक किशोर साहू, थाना बोरदेही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button