Betul News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से निकली जन ,जल, सेवा यात्रा दे रही सेवा, संवाद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश – हेमंत खंडेलवाल
Betul News: The 'Jan-Jal-Seva Yatra' (People-Water-Service Journey), inspired by Prime Minister Narendra Modi, conveys a message of service, dialogue, and environmental conservation – Hemant Khandelwal.
Betul News : बैतूल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जन जल सेवा संकल्प यात्रा क्रमांक 6 का गुरुवार शाम को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के महुपानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के महुपानी पहुंचने पर श्री खंडेलवाल ने यात्रियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें बैतूल की प्राकृतिक, जनजातीय, कृषि एवं औद्योगिक विशेषताओं से परिचित कराया। इस दौरान यात्रियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
साहसिक यात्रा में आप बड़े मिशन पर निकले हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा प्रतिदिन 150 से 200 किलोमीटर मोटरसाइकिल से यात्रा करना और इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करना अपने आप में साहस, सेवा और समर्पण का परिचायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यात्रा में शामिल सभी यात्री एक बड़े मिशन पर निकले हैं। यह यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों, संस्कृतियों और वहां के लोगों से रूबरू होने का अवसर प्रदान कर रही है, जो सभी के लिए एक नया अनुभव है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद हो रहा है और उनकी जीवनशैली, संस्कृति तथा स्थानीय विशेषताओं को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि यात्रा में शामिल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बैतूल में उनका आत्मीय स्वागत एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों।
बैतूल के प्राकृतिक , भौगोलिक और जनजातीय वैभव से कराया परिचित*
महुपानी में यात्रियों के संवाद के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने यात्रियों को बैतूल जिले के प्राकृतिक, भौगोलिक ,जनजाति , कृषि औद्योगिक से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसी उपज को भी प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ना आवश्यक है, जो जल्दी खराब हो जाती है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार मिल सकता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
श्री खंडेलवाल ने बैतूल की प्राकृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि सतपुड़ा की गोद में बसे बैतूल का बड़ा क्षेत्र वन संपदा से समृद्ध है। जिले में जनजातीय संस्कृति, पहाड़ी क्षेत्र, मध्यप्रदेश का पहला कंजर्वेशन फॉरेस्ट,वन्यजीव और जैव विविधता इसकी विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने यात्रियों को कुकुरू सहित जिले के पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

यात्रा के दौरान मिल रहा आत्मीय सहयोग
यात्रा प्रभारी श्री जयदेव सोलंकी ने बताया कि वडनगर से वाराणसी यात्रा क्रमांक-6 का मध्यप्रदेश में यह चौथा दिन है। मध्यप्रदेश में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा को निरंतर सहयोग और आत्मीयता मिल रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संवाद के साथ सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना के अनुरूप यात्रा के दौरान पौधारोपण किया जा रहा है तथा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने यात्रा में शामिल यात्रियों के साथ महुपानी में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल समाज के प्रति दायित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जन जल सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से वाराणसी तक विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। यात्रा के दौरान सेवा गतिविधियों, पौधारोपण और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जोड़ते हुए सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य ,यात्रा प्रभारी श्री जयदेव सोलंकी, सह प्रभारी श्री अनिरुद्ध जी श्री महेश्वर सिंह पुरोहित ,श्री शुभम गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं यात्रीगण मौजूद रहे



