Bank News : बैंकों की हड़ताल के बीच आई बड़ी खबर, इस दिन खुले रहेंगे बैंक
Bank News: Major update amidst the bank strike—banks will remain open on this day.
Bank News : बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण अब आरबीआई ने नया फैसला लिया है। रविवार को बैंक खोलने के आदेश जारी किए हैं। वित्तीय मंत्रालय ने बुधवार को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बैंकों की 28, 29 और 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। लगातार बैंक बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है इसलिए 27 सितंबर 2026 रविवार को सभी बैंकों को खुले रखने और कामकाज करने के निर्देश दिए है।यह है प्र्रमुख मांगे
बैंक कर्मचारियों की मांग है कि पांच दिन का बैकिंग लागू किया जाए। सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लिया जाए। अबेयन्स में लागू किया जाए। संघों के साथ द्विपक्षीय चर्चाओं के माध्यम से योजना में संसोधन किया जाए आदि सहित शेष मुद्दो का भी समाधान किया जाए। इन मांगों को लेकर लंबे समय से बैंक कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे है।
यह कार्य रहेंगे प्रभावित
बैंक बंद रहने से कई कामकाज प्रभावित रहेंगे जिसमें केश जमा करना, बड़ी रकम निकालना, चैेक जमा करना और क्लीरीयेंस, नया बैंक खाता खोलना, केवायसी करना, डिमांड ड्राफ्ट और बैंकर्स चैक जारी करना, लोन संबंधित काम सहित अन्य काम प्रभावित रहेंगे।
