Cyclonic Storm Arnab : बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब चक्रवात तूफान के कारण आंध्र प्रदेश और और उड़ीसा में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई स्कूलों में दूसरे दिन भी छुट्टी कर दी है। तेज तूफानी हवाई चलने और बारिश के कारण कई पुल पुलिया ढह जाने के समाचार मिले है। भारी बारिश से सड़के पानी मे डूब गई है। 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। चक्रवर्ती तूफान बुधवार की रात को आंध्र प्रदेश और दक्षिण उड़ीसा के तट से टकराया इसके बाद भारी बारिश होने लगी है। मध्य प्रदेश में भी आगामी तीन दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
एमपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भी चक्रवर्ती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। आगामी 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा भारी बारिश की संभावना बनी है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई भी चल सकती है।