MP Weather Alert : एमपी में इस तारीख से फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, इन जिलों में होगी बारिश
MP Weather Alert: A spell of heavy rainfall will resume in MP from this date; these districts will receive rain.
MP Weather Alert : मानसून की विदाई के पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। आगामी 24 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दो-तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस माह के आखिरी सप्ताह में मानसून की वापसी भी होने की संभावना बन गई है।
इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी,
अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढर्णा वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी है।
11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को मध्य प्रदेश के दमोह, डिंडोरी, छतरपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदा पुरम, पांढुर्णा, बैतूल और हरदा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
25 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट
आगामी 25 सितंबर 2026 को प्रदेश के छतरपुर, सागर, नर्मदा पुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश की संभावना बनी है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
बैतूल जिले में बारिश की स्थिति




