MP Crime News : प्रेमिका ने युवक को पहाड़ी पर मिलने बुलाया, पत्थरों के नीचे मिला शव

MP Crime News: Girlfriend called young man to a hill to meet; his body was found under a pile of stones.

MP Crime News :  मध्य प्रदेश की पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया युवक वापस नहीं लौटा और उसका शव पत्थरों के नीचे मिला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बृजपुर थाना क्षेत्र के मनकी निवासी संदीप गौड़ 21 वर्ष को 8 सितंबर के दिन प्रेमिका ने फोन करके पहाड़ी पर मिलने के लिए बुलाया।
संदीप के साथ उसके दो दोस्त भी थे। दोस्तों ने संदीप को बाइक से पहाड़ी तक छोड़ा और दोस्तों को जाने के लिए कह दिया। फ़ोन करने पर लेने आने की बात कहीं। प्रेमिका से मिलने गया युवक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। इसकी गुमशुद की 10 सितंबर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। 12 सितंबर को लापता संदीप का शव पहाड़ी पर पत्थरों के बीच मिला। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button