Ujjain Hanuman Statue News : प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी, क्रेन टूट गई,जेसीबी काम नही आ रही, 10 दिनों में नही हट पाई हनुमानजी की प्रतिमा

Ujjain Hanuman Statue News: The administration exerted all its strength, the crane broke down, the JCB was ineffective, and the Hanuman statue remained unmoved for 10 days.

Oplus_131072

Ujjain Hanuman Statue News :  एमपी के उज्जैन में हनुमानजी की प्रतिमा को हटाने प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नही हुई। क्रेन टूट गई और जेसीबी भी कोई काम नही कर रही है। प्रशासन पिछले 10 दिनों से प्रतिमा को हटाने में लगा है लेकिन सबके पसीने छूट रहे हैं। लोगो ने प्रतिमा को नही हटाने की मांग की है। लोगो मे आस्था और बढ़ते जा रही है।

जानकारी के अनुसार सिंहस्थ के लिए उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक रोड का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण में हनुमानजी का मंदिर भी आ रहा है। नगर निगम की टीम ने मंदिर का ढांचा तो गिरा दिया है लेकिन प्रतिमा को अभी नही हटा पाये है। जेसीबी और क्रेन से भी मूर्ति को नही हटा पाए। निगम की टीम कटर लेकर पहुँची तो लोगो ने विरोध किया और कहा कि कटर से मूर्ति खंडित हो जाएगी।

एक्सपर्ट को बुलाया गया

जानकारी के मुताबिक 10 दिनों के प्रयास के बाद प्रतिमा नहीं हटने पर अब आईआईटी इंदौर की टीम को बुलाया गया। आईआईटी की टीम पता लग रही है की प्रतिमा कितनी गहराई में है। पुरातत्व विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिमा 1000 वर्ष पुरानी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button