Betul Train Accident News : दानापुर एक्सप्रेस से गिरा युवक मौत, गेट पर बैठकर कर रहा था सफर

Betul Train Accident News: Young man dies after falling from Danapur Express, was travelling sitting on the gate

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Train Accident News :  बैतूल में दानापुर से बैंगलूरू जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस से एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बैतूल जीआरपी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह लगभग 9 बजे मरामझिरी और धाराखोह के बीच एक युवक दानापुर-बैंगलूरू एक्सप्रेस से नीचे गिर गया, जिसे गंभीर चोट पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गेट पर बैठकर सफर कर रहा था इसी दौरान हासदा हो गया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button