MP Weather Alert Today : एमपी के रीवा में रेड अलर्ट, 8 जिलों में अतिभारी वर्षा की चेतावनी, इन जिलों में बाढ़ का खतरा, पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडा
MP Weather Alert Today: Red alert in Rewa, MP, heavy rainfall warning in 8 districts, flood risk in these districts, Pachmarhi and Betul the coldest

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में एक बार फिर चक्रवर्ती संरचना बनने के कारण कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सीधी, मऊगंज, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर जिलों मैं अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नरसिंहपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
इन जिलो में भी तेज बारिश की संभावना
विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिक्नी, मंडला, दमोह, सागर, टीकमगढ़ तेज बारिश की संभवना बनी है।

इन जिलों में फव्वारे गिरने की संभावना
भोपाल, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शहडोल, निवाड़ी, पांढुर्णा में हल्की बारिश की संभवना है।
इन जिलों में बाढ़ का खतरा
तेज बारिश के बाद अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, सतना और दमोह जिले में बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है।
पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडा
मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी और सतपुड़ा की वादियों में बसा बैतूल इन दिनों सबसे ज्यादा ठंडा है। दिन में तेज झोकेदार ठंडी हवाएं चल रही है। दोनों जिलों का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर के आसपास बना है जो कि एमपी से सबसे ठंडे दिन है।


