Betul Crime News : किसानों के खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Four members of a gang stealing buffaloes from farmers' fields arrested.

Betul Crime News :  बैतूल जिले के मुलताई पुलिस ने किसानों के खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 नग भैंस एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972, कुल अनुमानित कीमत ₹14,70,000/- का मशरूका बरामद किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम करपा, महतपुर एवं बरई के किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 713/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलताई पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पहचान कर 04 आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 बरामद किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 30.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुशील पिता सुनील रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
2. जय गावंडे पिता अविनाश गावंडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
3. अंकित पिता कैलाश रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल
4. उमेश पिता रतनसिंह रघुवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल

बरामद मशरूका

– 03 नग भैंस — अनुमानित कीमत ₹2,70,000/-
– पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 — अनुमानित कीमत ₹12,00,000/-
– कुल बरामद मशरूका — ₹14,70,000/-

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक डुमलेश्वर, आरक्षक दुकाल, आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सीताराम, आरक्षक सौरभ, आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक हेमन्त एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button