Betul Road Accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बैंककर्मी और बेटा घायल
Betul Road Accident: Car hits bike, bank employee and son injured
Betul Road Accident : कोठी बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बैंक कर्मी और उसका बेटा घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोठी बाजार निवासी मनाशा करोले उम्र 47 वर्ष रविवार सुबह बेटे रेनेश करोले 15 वर्ष को कोचिंग क्लास छोड़ने जा रहे थे। ईएलसी चर्च के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चोट लगने से पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाएगा। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।



