MP Weather Alert : एमपी के छिंदवाड़ा में रेड और 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जाने कैसे रहेगा मौसम

MP Weather Alert: Red alert for Chhindwara and orange alert for rain in 4 districts of MP; here is the weather forecast.

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नर्मदा पुरम जिले में 4.2 इंच बारिश दर्ज की है। बड़वानी उमरिया रायसेन नर्मदा पुरम पिपरिया बैतूल सहित कई जिलों में बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगली 24 घंटे के दौरान छिंदवाडा में आतिभारी बारिश की चेतावनी यानी यहां रेड अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, बेतूल, सिवनी, पांढुर्णा जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़‌वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, आगर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर रायसेन, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बैतूल में रात से बारिश की रिमझिम झड़ी

बैतूल में मंगलवार रात से बारिश की झड़ी लगी है। जिले में कुल 13 इंच बारिश हुई है। पिछले वर्ष 14 इंच बारिश हो चुकी थी। अभी और बारिश दरकार है। बुधवार दिन भर रिमझिम बारिश होते रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button