Betul Congress Controversy : कांग्रेस के जिला प्रवक्ता दलित युवक के साथ मारपीट कर सड़क छाप भाषा का उपयोग करने पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे समेत 5 पर FIR दर्ज

Betul Congress Controversy: FIR registered against 5 people including former minister Sukhdev Panse for assaulting a Dalit youth and using street language against the district spokesperson of Congress.

Betul Congress Controversy :  बैतूल 18 जुलाई को आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय संगठन सृजन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और उनके पिछलग्गू नेताओं ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता विजय पारधी के साथ मारपीट की गई। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और उनके पिछलग्गू नेताओं ने सड़क छाप लोगों की तरह गाली-गलौज कर मर्यादा को तार-तार किया है। विजय पारधी एक दलित नेता हैं, जिनका अपमान किया गया है।
जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री पांसे और उनके समर्थक पहले से कार्यक्रम को खराब करने की प्लानिंग करके आए थे। इनकी यह कोई पहली बार खराब हरकत नहीं है। इससे पहले भी इन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रम खराब किए हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय पारधी ने अपने साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है सुखदेव पांसे और अन्य ने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज की है।  कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि शिकायत पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, नवनीत मालवी, मनोज मालवीय और सलमान खान के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पांसे को हजम नहीं हो रही निलय की लोकप्रियता

जब से निलय डागा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान मिली है, तब से कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ने लगी है। निलय डागा की आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता बढ़ी है। यह बात सुखदेव पांसे और उनके समर्थकों को हजम नहीं हो रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा जब भी कोई अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, पांसे गुट द्वारा उसे खराब करने की कोशिश की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button