Katra Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा को अगले आदेश तक किया बंद

Katra Mata Vaishno Devi: Landslide on Mata Vaishno Devi route, battery car service closed till further orders

Katra Mata Vaishno Devi :  जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी दरबार मार्ग पर भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर कटरा क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी तेज बारिश हुई दोपहर को तेज बारिश के बाद वैष्णो देवी मार्ग हिमकोटी के पास भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के बाद बैटरी कर हवाई यात्रा को रोक दिया है।

साइन बोर्ड का कहना है की अगले आदेश तक बैटरी कार सेवा और हवाई यात्रा बंद रहेगी। श्रद्धालुओं को भी सावधानी से यात्रा करने का अलर्ट दिया है। उल्लेखनीय है एक मंगलवार रात को भी तेज बारिश होने के कारण रात 10:00 बजे मार्ग बंद कर दिया था। सुबह तक सफाई के बाद मार्ग को पुन शुरू किया था लेकिन बुधवार फिर भूस्खलन के कारण परेशानी खड़ी हो गई। माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी है यात्रा को बंद नहीं किया है। भूस्खलन बैटरी कार वाले रास्ते पर हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button