Gold- Silver Price 19 June 2026: आज चांदी के दामों में ₹8000 की गिरावट, सोने के दाम भी हुए कम
Gold-Silver Price 19 June 2026: Today the price of silver fell by ₹8000, the price of gold also decreased.
Gold- Silver Price 19 June 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को दिन के सोने- चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 3 हजार रुपये की गिरावट के साथ दाम 144941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 144361 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 132766 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 108706 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 84791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 8 हजार की गिरावट के बाद दाम 2 लाख 31 हजार 350 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

