Betul Traffic Route : 18 जून को बैतूल आएगी राष्ट्रपति, यह मार्ग रहेंगे बंद, देखिये पूरा ट्रैफिक रूट
Betul Traffic Route: The President will visit Betul on June 18; these routes will remain closed—check the full traffic route.
Betul Traffic Route : आगामी 18 जून 2026 को राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू प्रस्तावित बैतूल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निम्नानुसार यातायात, पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। आमजन से अनुरोध है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।
—
1. निर्धारित वीवीआईपी (कार्केट) मार्ग
हेलीपैड मिलानपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग-47, नागपुर-भोपाल मार्ग) से कार्यक्रम स्थल तक:
हेलीपैड मिलानपुर → भारत भारती → सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर → चक्कर रोड → थाना कोतवाली चौक → गणेश मंदिर → कॉलेज चौक → पुलिस कंट्रोल रूम चौक → पुलिस पेट्रोल पंप → लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम (कार्यक्रम स्थल)
—
2. कार्यक्रम स्थल हेतु वैकल्पिक मार्ग
गंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र से आने वाले वाहन
मैकेनिक चौक → गुरुद्वारा रोड → रैन बसेरा चौक → कार्यक्रम स्थल
मुलताई क्षेत्र से आने वाले वाहन
परतापुर → बैतूल बाजार → एलबी लॉन → बडोरा चौक → गेंदा चौक → कार्यक्रम स्थल
इंदौर हाईवे से आने वाले वाहन
तितली चौराहा → करबला मार्ग → डॉन बॉस्को स्कूल → राम बोले चौक → कार्यक्रम स्थल
आमला रोड से आने वाले वाहन
हमलापुर चौक → वन विद्यालय → तिवारी पेट्रोल पंप → काली चट्टान रोड → ग्रीन सिटी → भग्गूडाना → आबकारी तिराहा → रेलवे स्टेशन → मैकेनिक चौक → गुरुद्वारा रोड → रैन बसेरा चौक → अंबेडकर चौक → कार्यक्रम स्थल
—
3. भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध
यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिनांक 18 जून 2026 को प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बैतूल नगर सीमा में भारी एवं मध्यम वाहनों (ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
—
4. पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों एवं अधिकारियों के वाहनों हेतु निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है:
पार्किंग स्थल विवरण
P-1 वीवीआईपी/वीआईपी पार्किंग – दक्ष केंद्र, शिवाजी चौक
P-2 पुलिस प्रशासनिक पार्किंग – पुलिस कंट्रोल रूम परिसर
P-3 दोपहिया वाहन पार्किंग – पुलिस परेड ग्राउंड, अंबेडकर चौक
P-4 चारपहिया वाहन पार्किंग – रैन बसेरा चौक के पास
P-5 गुरुद्वारा रोड, आदिवासी छात्रावास के सामने, पुलिस परेड ग्राउंड गेट
P-6 उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान (हॉकी स्टेडियम के समीप)
—
5. महाविद्यालयीन परीक्षार्थियों हेतु विशेष मार्ग
शाहपुर एवं सारणी क्षेत्र से
शाहपुर → पाथाखेड़ा जोड़ → घोड़ाडोंगरी → रानीपुर → चिखलार → पहाड़ी अस्पताल मार्ग → खासी खदान → अवस्थी गोदाम → अखवाड़ा चौक → लिंक रोड → कारगिल चौक
आमला मार्ग से
हमलापुर चौक → वन विद्यालय → तिवारी पेट्रोल पंप → काली चट्टान रोड → ग्रीन सिटी → भग्गूडाना → आबकारी तिराहा
मुलताई क्षेत्र से
परतापुर → बैतूल बाजार → एलबी लॉन → बडोरा चौक → गेंदा चौक
इंदौर हाईवे से
तितली चौराहा → करबला मार्ग → डॉन बॉस्को स्कूल → राम बोले चौक
—
महत्वपूर्ण सूचना
1. विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का विशेष प्रावधान किया गया है।
2. सुरक्षा कारणों से दिनांक 18 जून 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 10:15 बजे तक वीवीआईपी (कार्केट) मार्ग को पूर्णतः खाली (Sanitized) रखा जाएगा।
3. सुरक्षा जांच (Anti-Sabotage Check) पूर्ण होने के पश्चात कार्केट मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन संचालन की अनुमति नहीं होगी।
—
आमजन से अपील
सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपके सहयोग से यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहेगी।



