MP News : वोडाफोन- आइडिया ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू की 5G सेवा, मिलने लगी तेज इंटरनेट स्पीड
MP News: Vodafone-Idea launches 5G service in Bhopal, the capital of Madhya Pradesh; high-speed internet now available.
MP News : आर्थिक तंगी से जूझ रही वोडाफोन आइडिया 5G सर्विस को तेजी से बढ़ा रही है। वोडाफोन आइडिया ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5G सेवा का विस्तार किया है। 5G सेवा की शुरुआत 10 जून को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले वीआई ने इंदौर और ग्वालियर में 5G सर्विस की शुरुआत की थी। अब धीरे-धीरे इसको आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। 5G सर्विस शुरू होने के बाद उपभोक्ता वीआई की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कंपनी द्वारा अनलिमिटेड 5G का लाभ दिया जा रहा है। आपको बता दे की पिछले महीने में जो रिपोर्ट आई थी उसमें वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

