Betul News : जेठ का पुत्र निकला चोर, मंगलसूत्र चोरी कर खरीदा था एप्पल का मोबाइल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul News: Brother-in-law's son turned out to be a thief, had stolen Mangalsutra and bought Apple mobile, three accused arrested
Betul News : बैतूल कोतवाली पुलिस ने सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी शाकिब पठान तथा चोरी का सामान खरीदने वाले धनराज सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।26 मई 2026 को फरियादिया नीलम खान पति अमजद खान, उम्र 50 साल, निवासी कंपनी गार्डन आर्य वार्ड टिकारी ने रिपोर्ट की कि 13 मई को उन्होंने अपने दो सोने के मंगलसूत्र व अन्य जेवर घर की अलमारी के बिना ताले वाले लॉकर में रखे थे। 23 मई को शाम करीब 4:30 बजे लॉकर जांचने पर दोनों मंगलसूत्र गायब मिले। फरियादिया को जेठ के लड़के शाकिब पर संदेह था, जिसका घर में अक्सर आना-जाना था। रिपोर्ट पर धारा 305(ए) बीएनएस* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदिग्ध शाकिब पठान से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने फरियादिया के घर की बिना ताले की अलमारी से 02 सोने के मंगलसूत्र चोरी कर मोहल्ले की महिला अंजू उर्फ अजरा खान को बेचने के लिए दिए थे। अंजू ने दोनों मंगलसूत्र कोठी बाजार स्थित श्याम ज्वेलर्स के संचालक धनराज सोनी को 1,70,000 रुपये में बेच दिया और राशि शाकिब को दे दी।
शाकिब ने उक्त राशि में से 40,000 रुपये का एप्पल कंपनी का मोबाइल खरीदा तथा 5,000 रुपये पास रखे थे, जिसे उसने पेश किया। शेष राशि दोस्तों के साथ खाने-पीने में खर्च कर दी। आरोपी शाकिब से एप्पल मोबाइल व 5,000 रुपये नगद जप्त किए गए।
अंजू उर्फ अजरा खान से पूछताछ पर उसने धनराज सोनी को 02 मंगलसूत्र 1,70,000 रुपये में बेचना स्वीकार किया। धनराज सोनी ने 1,10,000 रुपये में मंगलसूत्र खरीदना बताया। धनराज सोनी के पेश करने पर अनुमानित 9 ग्राम के 02 सोने के मंगलसूत्र, कीमत करीब 1,30,000 रुपये, जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. शाकिब पठान पिता फिरोज पठान, उम्र 18 साल, निवासी आर्यवार्ड कंपनी गार्डन बैतूल, धनराज सोनी पिता श्यामसुंदर सोनी, उम्र 37 साल, निवासी चंद्रशेखर वार्ड सदर, बैतूल, अंजू उर्फ अजरा खान पति अलीम खान, उम्र 39 साल, निवासी कंपनी गार्डन, बैतूल को गिरफ्तार किया है।
जप्त सामग्री
पुलिस के मुताबिक शाकिब से: 01 एप्पल कंपनी का मोबाइल कीमत 40,000 रुपये, नगद 5,000 रुपये, धनराज सोनी से 02 सोने के मंगलसूत्र कीमत करीब 1,30,000 रुपये आरोपियों को 28 मई को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्य
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि अरुण यादव, प्रआर 52 बिजेश रघुवंशी, प्रआर 677 दीपक कटियार, आरक्षक 703 प्रदीप कहार, आरक्षक 430 चंद्रपाल सरयाम, आरक्षक 474 राहुल रघुवंशी, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे की भूमिका सराहनीय रही।



