Madhya Pradesh News : एमपी के लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, जाने क्या है पूरा मामला
Madhya Pradesh News: Salaries of lakhs of teachers in MP will be cut, know the whole matter
Madhya Pradesh : एमपी में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए वेलफेयर फंड बनाए जाने की तैयारी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस प्रस्ताव के तहत प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख शिक्षकों के वेतन से कटौती कर फंड तैयार किया जाएगा। सरकार की इस कवायद का शिक्षक संगठनों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया है।
शिक्षकों का कहना है कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए फंड जुटाना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन यहां सरकार खुद खर्च उठाने की बजाय शिक्षकों के वेतन में कटौती कर बोझ डाल रही है। शिक्षक संगठनों ने इसे अनुचित बताते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।
मामले को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 15 शिक्षक संगठनों को 26 मई को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में शिक्षक संगठन अपनी आपत्तियां और सुझाव अधिकारियों के सामने रखेंगे। इसमें समग्र शिक्षा अभियान और लोक शिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक इस वेलफेयर फंड का उपयोग शिक्षकों की जरूरत के समय आर्थिक सहायता और अन्य कल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा। हालांकि शिक्षक नेताओं का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में शिक्षकों के हित में काम करना चाहती है तो इसके लिए अलग बजट का प्रावधान करे, न कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती।
बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को लेकर पहली चर्चा छह महीने पहले हुई थी। 19 नवंबर को स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की कार्यकारिणी समिति की बैठक में वेतन कटौती कर फंड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अब इसे लागू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है और कई संगठन सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
Madhya Pradesh : एमपी में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए वेलफेयर फंड बनाए जाने की तैयारी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस प्रस्ताव के तहत प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख शिक्षकों के वेतन से कटौती कर फंड तैयार किया जाएगा। सरकार की इस कवायद का शिक्षक संगठनों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया है।

