Petrol Diesel Price Hike : एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई से आम जनता परेशान

Petrol Diesel Price Hike: Petrol and diesel prices rise once again, inflation worries the general public

Oplus_131072

Petrol Diesel Price Hike : देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मंगलवार 19 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं अन्य शहरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई और तेज होने की आशंका जताई जा रही है। बैतूल में पेट्रोल के दाम 111.29 और डीजल 96.42 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसी का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि महंगाई ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और सरकार को राहत देने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button