Betul News : कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका ,मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी

Betul News: Political stir again in Betul district, Multai Municipal Council President Neetu Parmar returns to BJP

Betul News :  बैतूल जिले के मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा गढ़ेकर की मौजूदगी में मुलताई नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार एवं उनके पति प्रहलाद सिंह परमार भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुलताई विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने मुलताई नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू एवं उनके पति प्रहलाद सिंह परमार का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू भी मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नीतू परमार का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

मुलताई नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार ने भाजपा में वापसी पर कहा कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा से जुड़ा है। किसी कारणवश उन्हें दूसरा कदम उठाना पड़ा। उन्होने कहा कि भाजपा संगठन की रीति – नीति एवं भाजपा की केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हैं तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के उद्देश्य से पुनः भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही विकास के लिए काम करेंगे।

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार का भाजपा में वापसी होने पर स्वागत, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि श्रीमती नीतू परमार द्वारा भाजपा में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में सब मिलकर विकास के लिए कम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button