Betul Road Accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर, पीएचई कर्मचारी की मौत, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: Car hits bike, PHE employee dies, a youth seriously injured in the accident

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल-आठनेर मार्ग पर अमदर के पास सोमवार रात हुए सडक़ हादसे में पीएचई विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि सोमवार रात लगभग 9 बजे बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेश पिता गंगाराम साबले (32) निवासी विदिशा, हाल मुकाम बडोरा की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश पीएचई विभाग में पदस्थ थे और काम के सिलसिले में अपनी साइट पर जा रहे थे।

हादसे में उनके साथ मौजूद हिमांशु मगरदे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार क्रमांक एमपी 04 सीएन 2619 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मंगलवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button