Betul Crime News : लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Two accused of committing robbery arrested
Betul Crime News: बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के मुताबिक 5 मई 2026 को डेयरी उत्पाद का वितरण करने वाले राजू कोडले के साथ डेयरी उत्पाद की डिलेवरी करने जाने के दौरान निशाना जोड़ के आगे चंडी माता मंदिर के पास nh-46 पर एक सफेद रंग की अल्टो कार क्र MP-04-CL-8952 के 02 लड़कों के द्वारा ओवर टेक करने के दौरान गाड़ी से टकराने के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजू कोडले को रास्ते मे रोककर पैसे मांगे और राजू कोडले के द्वारा पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, नगदी 10,000 रुपये छीन कर एवं कुछ मात्रा मे डेयरी उत्पाद दही, ब्रेड भी लेकर कर भाग गए थे | घटना मे राजू कोडले को कुछ मामूली चोटे आई थी
घटना के पश्चात शाहपुर क्षेत्र मे लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया था जो फरियादी के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना शाहपुर के थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे के द्वारा त्वरित रूप से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और अज्ञात आरोपियों को गाड़ी नंबर से तलाश करते हुए ने टोल प्लाजा से cctv फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान की गयी जो तकनीकी रूप से आरोपियों की जानकारी (नाम, पता) निकाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी | एवं आरोपियों से लूट गया मोबाइल फोन, 10000/- रुपए नगदी एवं अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है l
गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम
लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेन्द्र उर्फ बनडु पिता रामकिशन यादव उम्र- 32 वर्ष निवासी नांदा भीमपुर थाना चिचोली जिला बैतूल और अंकलेश पिता शिवचरण उइके उम्र- 20 वर्ष निवासी- आकी रैययत चिल्लोद थाना मोहदा को गिरफ्तार किया है।
महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अरविन्द कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, सउनि सुनील कैथवास ,आर राजेश सेन, आर शिवेन्द्र तोमर, आर नीरज पाण्डेय , आर विकास, आर आदेश, आर उमेश विश्वकर्मा, साइबर सेल आर दीपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही |



