Betul News : आटे की लोई में मवेशियों को विस्फोटक पदार्थ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9 जिंदा विस्फोटक बरामद

Betul News: Accused arrested for feeding explosives to cattle in dough balls, 9 live explosives recovered

Betul News : बैतूल जिले के भौंरा क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को होने से पहले ही टाल दिया। खेत में विस्फोटक रखकर मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की खतरनाक साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में भौंरा पुलिस ने ग्राम कोयलारी में हुई इस गंभीर घटना का तेजी से खुलासा किया। आरोपी राकेश चौहान उर्फ पारदी ने अपने खेत में अवैध रूप से बारूदी गोले तैयार कर उन्हें आटा और दाल से ढक दिया था, ताकि मवेशी उन्हें खा लें और विस्फोट हो जाए।

इस अमानवीय कृत्य में 2 गायों की मौत हो गई, जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। लेकिन भौंरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में सख्त कार्रवाई की।

मौके से 9 जिंदा विस्फोटक बरामद हुए, जिन्हें नर्मदापुरम से आई बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button