MP Holiday In Schools: भीषण गर्मी के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, इन जिलों में हुए आदेश
MP Schools Holiday: Due to the intense heat, schools from nursery to eighth grade have been declared a holiday, with orders issued in these districts.
MP holiday in schools : मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। इंदौर जिले के कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया है। यह छुट्टियां 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेंगी।
प्रशासन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
वहीं, ग्वालियर जिले में भी इसी तरह का कदम उठाया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और केंद्रीय विद्यालयों सहित मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।




