MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए पहुँची भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मासूम बच्ची को पैरों के नीचे कुचला, पिता ने बताई आपबीती
MP News: A mob of BJP workers who had come to welcome Jyotiraditya Scindia trampled an innocent girl underfoot; her father recounted the ordeal.

MP News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान शुक्रवार रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जुटने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक मासूम बच्ची गिरकर भीड़ में दब गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मंत्री स्टेशन पहुंचे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अफरातफरी के बीच बच्ची नीचे गिर गई और लोगों के पैरों के बीच फंस गई। बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन शोर-शराबे और भीड़ के कारण उसकी आवाज दब गई।
बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने किसी तरह भीड़ के बीच से अपनी बेटी को बाहर निकाला। उनके मुताबिक, “मेरी बच्ची नीचे दब गई थी और लगातार रो रही थी, लेकिन उस समय न तो कोई पुलिसकर्मी और न ही रेलवे स्टाफ तुरंत मदद के लिए आगे आया।” हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि बच्ची को कुचला नहीं गया, बल्कि भीड़ के धक्के से वह गिर गई थी।

घटना के समय पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम नजर आई। बच्ची के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। इस घटना ने बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मंत्री सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और इसी सिलसिले में उनका स्वागत करने बड़ी संख्या में समर्थक स्टेशन पहुंचे थे।



