MP News : एमपी बोर्ड ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई, जाने अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

MP News: MP Board has extended the application date for the second examination, know till when you can apply now.

MP News : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 26 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।

मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने यह निर्णय विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि जो छात्र किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अतिरिक्त अवसर मिल सके।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी नियम व निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

बोर्ड के सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बढ़ी हुई तिथि की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button