MP Weather : तेज गर्मी के बीच एमपी में आगामी दो दिन आधा दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, रतलाम में तापमान 44 डिग्री पर पहुँचा
MP Weather: Amidst intense heat, rain alert issued in half a dozen districts of MP for the next two days, temperature reaches 44 degrees in Ratlam.

MP Weather : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 2 दिन तक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी 19 और 20 अप्रैल को बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल बारिश की संभावना जताई जा रही है। हलाकि बहुत अधिक स्ट्रांग सिस्टम नही है। इन जिलों में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट आ सकती है।
मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों का शनिवार का अधिकतम तापमान (°C) इस प्रकार है:
- बैतूल – 39.5°C
- भोपाल – 41.4°C
- दतिया – 42.6°C
- धार – 41.0°C
- गुना – 42.8°C
- ग्वालियर – 41.9°C
- नर्मदापुरम – 41.9°C
- इंदौर – 40.4°C
- खंडवा – 39.5°C
- खरगोन – 39.8°C
- पचमढ़ी – 34.2°C
- रायसेन – 41.0°C
- रतलाम – 44.0°C
- श्योपुर – 41.8°C
- उज्जैन – 40.6°C
- छिंदवाड़ा – 40.8°C
- दमोह – 42.5°C
- जबलपुर – 41.7°C
- खजुराहो – 42.9°C
- मंडला – 43.2°C
- नरसिंहपुर – 40.0°C
- नौगांव – 42.5°C
- रीवा – 41.6°C
- सागर – 41.4°C
- सतना – 42.2°C
- सिवनी – 40.0°C
- सीधी – 41.4°C
- टीकमगढ़ – 42.2°C
- उमरिया – 43.8°C
- मालनजखंड – 40.7°C
सबसे अधिक तापमान रतलाम में 44.0°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम पचमढ़ी में 34.2°C रहा।




