MP DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता को लेकर आई बड़ी खबर

MP DA Hike: Big relief for government employees, big news regarding dearness allowance

MP DA Hike :  एमपी की राज्य सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। सातवें और छठवें वेतनमान के साथ-साथ अब उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस फैसले का सीधा लाभ चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को मिलेगा।

वित्त विभाग के अनुसार, पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 323 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि चौथे वेतनमान के कर्मचारियों का DA बढ़कर 1,465 प्रतिशत हो गया है।

कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 से देय होगा, जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा।

एरियर का भुगतान कैसे होगा

1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं, बल्कि छह समान किस्तों में दिया जाएगा। यह भुगतान मई से अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा।

पेंशनर्स के लिए खास प्रावधान

सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के मामलों में सरकार ने राहत देते हुए एरियर का भुगतान एकमुश्त करने का निर्णय लिया है।

सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button