Betul News : फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , आर्मी जवान गिरफ्तार

Betul News: Love affair started with Facebook friendship, rape on the pretext of marriage, army soldier arrested

Betul News : बैतूल  सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक गंभीर अपराध में बदल गई। बैतूल कोतवाली पुलिस ने फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34), निवासी परतवाडा, महाराष्ट्र ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे अपने साथ परतवाडा और मेरठ में किराए के मकानों में रखता रहा और इलाज व डिलीवरी भी वहीं कराई। बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है।

मामला दर्ज

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में
अपराध क्रमांक 470/2025 के तहत
धारा 376(2)(N) और 506 भादवि में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 1 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

घटना के बाद आरोपी मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, बाद में उसका ट्रांसफर मणिपुर और नागालैंड में हो गया। आरोपी करीब एक साल तक पुलिस से बचता रहा और छुट्टी पर घर नहीं आया।

 ऐसे पकड़ा गया आरोपी

साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा लौट रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी।

इसके बाद बैतूल पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुण क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बैतूल लाया गया।

 इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र, दीपेंद्र, पंकज और आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध व महेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button