Betul Road Accident : बैतूल में हुए दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Betul Road Accident: 2 Dead in Two Road Accidents in Betul; Police Launch Investigation

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को खेड़ी के पास में बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मंडई खुर्द निवासी नितेश उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई है। दूसरा हादसा भी खेड़ी के समीप हुआ, जिसमें दशरू उर्फ दशरथ पदराम निवासी सेहरूढाना की मौत हो गई है। दोनों मृतकों का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button