Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम- भोपाल के बीच हाइवे पर कंटेनर से टकराई कार, बैतूल निवासी युवक सहित 2 की दर्दनाक मौत

Narmadapuram Road Accident: Car collides with container on Narmadapuram-Bhopal highway, tragic death of 2 including a youth from Betul

Narmadapuram Road Accident :  नर्मदा पुरम और भोपाल के बीच शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए है। देहात थाना के ASI दीपक पराशर ने बताया बताया कि शनिवार सुबह लगभग 4 बजे इटावा के पास हाइवे पर  एक कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र ग्राम मासोद निवासी ज्ञान सिंह ठाकुर और जिला वर्धा निवासी विशाल बाँकुरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस के मुताबिक कर होशंगाबाद से भोपाल की ओर जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button