Betul News : आज बैतूल पहुँचेंगे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
Betul News: Water Resources Minister Tulsiram Silawat and former Home Minister Dr. Narottam Mishra will reach Betul today.

Betul News : मध्यप्रदेश के प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार 12 मार्च को बैतूल पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 12 मार्च को सुबह 7:30 बजे भोपाल से राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के रास्ते बैतूल के लिए रवाना होंगे। वे सुबह करीब 10:00 बजे बैतूल पहुंचकर हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचेंगे और परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:30 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर लगभग 1:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
इसी तरह मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी 12 मार्च को सुबह 9:15 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे। वे औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम और इटारसी मार्ग से दोपहर करीब 12:15 बजे बैतूल पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिलावट दोपहर 1:30 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम लगभग 4:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।गौरतलब है कि हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का 11 मार्च को निधन हो गया। निधन के बाद प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि बैतूल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।



