Betul Crime News : लाठी से पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या , रात भर घर नहीं आने से नाराज था पति

Betul Crime News: Husband killed his wife by beating her with a stick, husband was angry because she did not come home all night.

Betul Crime News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ी में पति द्वारा पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतिका का गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला रात भर घर नहीं पहुंचने से नाराज पति ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि झल्लार निवासी रंजन चागड़े उम्र 35 वर्ष और पति बलराम चागड़े दोनों हिवरखेड़ी में ईंट भट्टे पर काम करते और हिवरखेड़ी में ही निवास कर रहे थे। महिला शराब पीने की आदी थी और महिला द्वारा अपनी एक सहेली के साथ शराब पी और वह उसी के घर में रात भर रूक गई। रात में घर नहीं पहुंचने से नाराज पति ने जब पत्नी अगले दिन अपने घर पहुंची तो उसके साथ लाठी से मारपीट कर दी।

महिला के साथ दो दिन पहले मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। महिला को गंभीर चोट आने के कारण उसकी बुधवार शाम को मौत हो गई। घटना के बारे में पति ने डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी पति से पूछताछ की तो बताया कि महिला बिना बताए घर से गायब थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button