Gold- Silver Price 02 March 2026: अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण सोना-चांदी के दामों हुई जबदस्त बढ़ोतरी
Gold-Silver Price 02 March 2026: Gold and silver prices increased sharply due to the war between America, Israel and Iran.
Gold- Silver Price 02 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 158460 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 145733 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 119323 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 93072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 82 हजार 644 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


