Betul News : भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 3.44 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

Betul News: Major action by Bhainsdehi Police, illegal English liquor worth Rs 3.44 lakh seized

Betul News : बैतूल जिले के भैसदेही थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जप्त की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी की  रात्रि 4.00 बजे में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धामनगांव तरफ से एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 04 CK 5106 में भारी मात्रा में अवैध शराब भैंसदेही तरफ जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा रात्रि गश्त स्टाफ को निर्देशित किया गया। 
पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में बताए गए वाहन को रोका जो पुलिस को देख कर स्कॉर्पियो वाहन पिछे तरफ वेक चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया एवं बाजू में बैठा व्यक्ति को स्टाफ की मदद से पकड़ा जिसने अपना नाम संगीत अमरुते  निवासी चिचोलीढाना का रहना बताया गया। स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी पर 
262.64 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब 30 पेटी कीमत 3 लाख 44 हजार 112 रुपए मिला मय स्कॉर्पियो वाहन एवं अवैध मदिरा के जप्त किया। भागने वाला  अन्य आरोपी  की तलाश संभावित स्थानों पर किया । जिसकी कोई जानकारी  नहीं मिली ।    
 आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी)
उप निरीक्षक आशीष कमरे  आरक्षक 490 नारायण जाट, आरक्षक 262 तनवीर खान 
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button