Betul Road Accident : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: One killed, two seriously injured in road accident, police engaged in investigation

Betul Accident News :
Betul Accident News :

Betul Road Accident :  बैतूल के  बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सांपना बांध के पास हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक जिला अस्पताल से अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चारसी निवासी विखित टांडेलकर (18) के रूप में हुई है। उसके साथ सुरेंद्र धुर्वे और शिवदयाल भी बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बहन का सांप काटने के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसे देखकर वे गांव वापस लौट रहे थे।

सांपना बांध क्षेत्र के अंदर गांव की ओर जाने वाली सिंगल सड़क पर अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विखित को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों में से सुरेंद्र धुर्वे की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि शिवदयाल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरी या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। मृतक विखित मजदूरी का काम करता था।
बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button