PM Kisan Yojana : किसानों को किसान सम्मान निधि की 22वी क़िस्त का इंतजार, जाने कब खाते में आयेगी राशि
PM Kisan Yojana: Farmers are waiting for the 22nd installment of Kisan Samman Nidhi, know when the amount will be credited to their accounts.
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
लाभार्थी सूची में नाम जरूरी
22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों का नाम अपडेटेड लाभार्थी सूची में होना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश e-KYC पूरी नहीं हुई है, आधार और बैंक खाते की जानकारी मेल नहीं खा रही है या दस्तावेजों में त्रुटि है, तो किस्त अटक सकती है। ऐसे में किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं और समय रहते जरूरी सुधार करवा सकते हैं।
किस्त की संभावित तारीख
सरकार की ओर से 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार होली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। कृषि मंत्रालय स्तर पर तैयारियां पूरी होने की बात भी सामने आ रही है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे e-KYC और बैंक विवरण की जांच जल्द से जल्द कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।



