Aaj Ka Rashifal 15 February 2026 : आज महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों पर बनी है भोलेनाथ की विशेष कृपा, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 15 February 2026: Today on Mahashivratri, these 4 zodiac signs have the special blessings of Bholenath, know how the day will pass.
Aaj Ka Rashifal 15 February 2026 : आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आज महाशिवरात्रि पर्व है। भगवान शिव की पूजा अर्चना करना जीवन मे विशेष फलदायक रहेगा।
मेष (Aries)
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में है, जिससे कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। घर में भी किसी बदलाव या नवीनीकरण की योजना बन सकती है। माता पक्ष या किसी महिला से लाभ संभव है। सरकारी कार्यों में प्रगति मिलेगी। अधिक काम के कारण थकान और सिरदर्द हो सकता है।
उपाय: प्रातःकाल भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जप करें।
वृषभ (Taurus)
नवम भाव का चंद्रमा भाग्य वृद्धि का संकेत दे रहा है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। लंबी यात्रा या तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और अक्षत अर्पित करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन (Gemini)
अष्टम भाव का चंद्रमा मानसिक उतार-चढ़ाव दे सकता है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दोपहर बाद स्थितियों में थोड़ा सुधार आएगा। नए निवेश या बड़ी योजना फिलहाल टालें।
उपाय: कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
कर्क (Cancer)
सप्तम भाव का चंद्रमा दांपत्य और साझेदारी में मधुरता लाएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन सुख और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और परिवार सहित आरती करें।
सिंह (Leo)
षष्ठम भाव का चंद्रमा कार्यस्थल पर चुनौतियाँ ला सकता है। सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। मेहनत अधिक और परिणाम कम मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। मानसिक तनाव से बचें।
उपाय: शिव मंदिर में दीपक जलाएं और “महामृत्युंजय मंत्र” का 21 बार जप करें।
कन्या (Virgo)
पंचम भाव का चंद्रमा प्रेम और संतान पक्ष में हलचल ला सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। खर्च बढ़ सकता है। विवाद से दूर रहें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय: शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें और गरीबों को सफेद वस्त्र दान करें।
तुला (Libra)
चतुर्थ भाव का चंद्रमा मानसिक बेचैनी दे सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान भोलेनाथ को सफेद पुष्प चढ़ाएं और रुद्राष्टक का पाठ करें।
वृश्चिक (Scorpio)
तृतीय भाव का चंद्रमा साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा का योग है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।
धनु (Sagittarius)
द्वितीय भाव का चंद्रमा आर्थिक मामलों में सावधानी की सलाह दे रहा है। खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। बड़ा निवेश टालें। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
उपाय: भगवान शिव को धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें तथा शिव मंत्र का जप करें।
मकर (Capricorn)
प्रथम भाव का चंद्रमा आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मतभेद दूर होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें और शिव आरती करें।
कुंभ (Aquarius)
बारहवें भाव का चंद्रमा खर्च और मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में समझदारी रखें। दुर्घटना से सावधान रहें।
उपाय: शिव मंदिर में काले तिल और जल अर्पित करें तथा “महामृत्युंजय मंत्र” का जप करें।
मीन (Pisces)
ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान भोलेनाथ का दूध-मिश्रित जल से अभिषेक करें और शिव सहस्रनाम का पाठ करें।



