Gold- Silver Price 09 February 2026: फिर आसमान पर पहुँचने लगे सोना-चांदी के दाम, आज हुई भारी बढ़ोतरी
Gold-Silver Price 09 February 2026: Gold and silver prices again skyrocket, huge increase today
Gold- Silver Price 09 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 09 फरवरी 2026 दिन सोमवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 155593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 154970 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 142523 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 116695 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 91022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 61 हजार 755 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


