Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: आज कर्क राशि वाले कोर्ट-कचहरी या धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 30 January 2026: Today, Cancer zodiac people should be cautious in court or money related matters, know how the day will pass.
Aaj Ka Rashifal 30 January 2026 (30 जनवरी 2026, शुक्रवार )
मेष (Aries)
आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। दिन आपको नए प्रयोग और पहल करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि विचारों में अस्थिरता रहने से कुछ मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। नौकरी और व्यापार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। छोटी यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनसे लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
वृषभ (Taurus)
चंद्रमा दूसरे भाव में होने से मन कुछ कमजोर रह सकता है। आज मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। समझौते की नीति अपनाने से नुकसान नहीं होगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। कला, मीडिया और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। दोपहर बाद नए कार्य की शुरुआत न करें। दांपत्य जीवन में मतभेद और कार्यस्थल पर सहयोग की कमी परेशान कर सकती है।
मिथुन (Gemini)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित है, जिससे तन-मन में ताजगी रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। बाहर घूमने या खाने-पीने की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें। अनावश्यक यात्रा से बचें।
कर्क (Cancer)
चंद्रमा बारहवें भाव में होने से मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। किसी बड़े निर्णय को आज टालना ही बेहतर रहेगा। गलतफहमी या विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है। कोर्ट-कचहरी या धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। कम बोलना आपके हित में रहेगा।
सिंह (Leo)
आज का दिन लाभ देने वाला है। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होने से मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा। घर में शुभ कार्यों की योजना बन सकती है। व्यापार और नौकरी में आय बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। समय प्रबंधन अच्छा रहेगा, लेकिन नकारात्मक सोच से दूर रहें।
कन्या (Virgo)
चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बनेंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग और पदोन्नति के संकेत हैं। निवेश को लेकर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला (Libra)
आज चंद्रमा नवें भाव में है। ज्ञानवर्धक लोगों से मुलाकात होगी और अनुभव बढ़ेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। लंबी यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। विदेश में रहने वाले परिचितों से समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है और संतान को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा आठवें भाव में होने से आज संयम से दिन बिताना उचित रहेगा। क्रोध और जल्दबाजी से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कार्य समय पर पूरे न होने से तनाव रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।
धनु (Sagittarius)
आज चंद्रमा सातवें भाव में है, जिससे दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों के साथ घूमना, अच्छे वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है।
मकर (Capricorn)
चंद्रमा छठे भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। धन लेन-देन सफल रहेगा। देश-विदेश से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और विरोधियों पर विजय मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
आज चंद्रमा पांचवें भाव में है। संतान और स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। विचारों में तेजी से बदलाव मानसिक अस्थिरता ला सकता है। नए काम शुरू करने से बचें। यात्रा में बाधा आ सकती है। आज आराम करने का मन अधिक रहेगा।
मीन (Pisces)
चंद्रमा चौथे भाव में होने से मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक विवाद संभव हैं। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नींद की कमी परेशान कर सकती है। धन और प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। पानी से जुड़ी जगहों से दूरी बनाए रखें। शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा और खरीदारी के योग बन सकते हैं।



