Betul Crime News :  अंधे कत्ल का खुलासा, पिता- पुत्र ने मिलकर की थी युवक की हत्या, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Blind murder revealed, father and son together killed the youth, accused arrested.

गिरफ्तार आरोपी

Betul Crime News :  बैतूल जिले के थाना आठनेर पुलिस द्वारा एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत बैतूल रोड सावंगी नदी मांडवी पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। 

सूचना पर थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कराया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान राजेश आज़ाद के रूप में हुई। मृतक के परिजन कृष्णा आज़ाद की सूचना पर थाना आठनेर में मर्ग  धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के आधार पर थाना आठनेर में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस तरह से हुआ खुलासा
विवेचना में तथ्य सामने आए कि  19-20 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि लगभग 01:30 बजे मृतक राजेश आज़ाद का आरोपी नारायण खंडाइट एवं उसके पुत्र ओम खंडाइट से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजेश आज़ाद को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मांडवी जोड़ पुलिया ले जाया गया, जहां आरोपियों द्वारा हत्या की नीयत से उसे पुलिया से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के आरोपी नारायण खंडाइट पिता आत्माराम खंडाइट, उम्र 55 वर्ष,ओम खंडाइट पिता नारायण खंडाइट, उम्र 27 वर्ष
दोनों निवासी मांडवी, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।  घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं  बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई।  दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका 
निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट), उप निरीक्षक मंगीलाल ठाकरे, उप निरीक्षक नितिन उईके (थाना सारणी), उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे (थाना कोतवाली), प्र.आर. 110 नर्मदा सिंह पवार, प्र.आर. सुभाष माकोड़े, आर. विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), आर. 499 मनीष पटेल, आर. 04 विप्लव गिरासे, आर. अजय यादव (थाना मुलताई) एवं साइबर सेल बैतूल की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button