MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, छाया रहेगा घाना कोहरा

MP Weather Alert: Rain alert with thunder and lightning in 9 districts of Madhya Pradesh, dense fog will prevail.

MP Weather Alert : एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी है। कई जिलों में कोहरे का भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाईजरी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों मे गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम साफ होने तक बाद फिर ठंड का असर दिखने लगेगा। 

इस तरह बना है नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार  उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से लगभग 9.4 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है, जो ऊँचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
एक ट्रफ, उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक, माध्य समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी की ऊँचाई के बीच विस्तृत है।
ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में स्थित पश्चिमी विक्षोभ, जो माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग देशांतर 70° पू. एवं अक्षांश 25° उ. के उत्तर में स्थित थी, उपर्युक्त सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में विलीन हो गया है।
उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 250 किमी/घंटा की गति के साथ उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button