MP News : मध्य प्रदेश उज्जैन के तराना में दो समुदाय को बीच विवाद से तनाव, दुकान और बस जलाई, देखिये वीडियो

MP News: Tension between two communities in Tarana, Ujjain, Madhya Pradesh, shop and bus burnt; watch video

MP News : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के तराना में दो समुदाय के बीच हुए विवाद के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है। उपद्रवियों ने कुछ दुकान और यात्री बस को जलाया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को एक युवक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय आमने-सामने भीड़ गए। शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया है।

विवाद के बीच कुछ उपद्रवीयो ने एक दर्जन बसों में तोड़फोड़ की है। एक बस में आग लगा दी गई। एक दुकान में आग लगा दी गई। विवाद के बाद तराना का बाजार पूरी तरह से बंद है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विवाद मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सोहेल ठाकुर पर शादाब, सलमान, रिजवान , नावेद सहित अन्य युवकों ने मारपीट करने का आरोप है। सोहेल को गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button