Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, young man dies, police engaged in investigation

Betul Road Accident :  बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र भारत भारती में एक अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात को हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित पिता रामेश्वर विश्वकर्मा (27) निवासी बगडोना, हाल मुकाम भारत भारती बुधवार की रात को आठवामिल से घर जा रहा था तभी काका ढाबे के पास अज्ञात वाहन में बाईक को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल अमित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का गुरूवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button