Betul News : पारसडोह जलाशय का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम

Betul News: Angry farmers blocked the road due to non-availability of water from Parasdoh reservoir.

Betul News : मुलताई पारसडोह जलाशय का सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्राम गुरजरमाल और एनखेड़ा के सैकड़ो किसानों ने आठनेर- मुलताई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।  फसल सूखने की कगार पर है। अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
किसानों के चक्काजाम और प्रदर्शन के कारण एक किलोमीटर तक लंबा जाम गया था। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों आस्वस्त किया कि पानी की समस्त का समाधान किया जायेगा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। इसके पहले भी किसान जलाशय का पानी नहीं मिलने के कारण चक्का जाम कर चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button